पाकिस्तान के पीएम ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर जारी किया बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर शोक जताया है। शहबाज़ शरीफ ने कहा, "हम इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं।" इस हादसे में 204 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।