पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 'गोबर टैक्स' वसूलेगी सरकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने 'सुथरा पंजाब' (स्वच्छ-पंजाब) बायोगैस कार्यक्रम के तहत 168 मान्यता प्राप्त पशु कॉलोनियों में पाली जा रही हर भैंस पर रोज़ाना 30 PKR का 'गोबर टैक्स' लगाया है। सरकार इस गोबर से बायोगैस प्लांट चलाने की योजना बना रही है। पंजाब (पाकिस्तान) प्रांत के विपक्षी नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की है।