पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस के खाई में गिर जाने से 29 लोगों की हुई मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम-से-कम 29 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बस में 30 लोग सवार थे और बस हवेली कहुटा से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। स्थानीय लोग बस से शवों को निकाल रहे हैं।