पाकिस्तान को पानी की एक भी बूंद नहीं मिलेगी, भारत 3 योजनाओं पर कर रहा काम: केंद्रीय मंत्री
पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र भारत द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित किए जाने के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि भारत 3 योजनाओं पर काम कर रहा है ताकि सुनिश्चित हो कि पाकिस्तान को पानी की एक भी बूंद न मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास एक दीर्घकालिक, एक अल्पकालिक और एक मध्यावधि योजना है।