पाकिस्तान का पानी रोकना गलत है, सिंधु जल संधि लागू रहनी चाहिए: किसान नेता नरेश टिकैत
किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा है कि पाकिस्तान का पानी रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि किसान चाहे हिंदुस्तान के हों या पाकिस्तान के, पानी रोकने से उनका नुकसान ही होगा और खड़ी फसलें खराब हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि फसल नहीं होगी तो किसान खाएगा कहां से। सिंधु जल संधि लागू रहनी चाहिए।