पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अब्बासी ने लॉन्च की नई राजनीतिक पार्टी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने शनिवार को औपचारिक तौर पर 'आवाम पाकिस्तान पार्टी' नामक अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के पूर्व नेता अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे। अब्बासी ने 2018 के बाद नीतिगत मतभेदों के कारण पीएमएल-एन से दूरी बना ली थी।