पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन को जेल में आया हार्ट अटैक
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में बंद बहन नोरीन नियाज़ी को दिल से जुड़ी परेशानी और हाई ब्लड प्रेशर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत के दौरान नोरीन नियाज़ी को दिल का दौरा पड़ा है। नियाज़ी, कोट लखपत जेल (लाहौर) में हिरासत में थीं जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।