पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खदान में काम कर रहे मज़दूरों पर हुआ हमला, 20 की मौत
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में शुक्रवार को एक निजी कोयला खदान पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया जिसमें करीब 20 मज़दूरों की मौत हो गई और 7 मज़दूर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने पहले लोगों को इकट्ठा किया और फिर उनपर गोलीबारी कर दी। यह हमला शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ है।