पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोलियों से छलनी 7 लोगों के शव मिले
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के ज़ियारत ज़िले में मंगलवार को 7 स्थानीय लोगों के शव गोलियों से छलनी मिले। पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सभी 7 लोगों की हत्या एक ही समय की गई है। शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हुई और धरने पर बैठ गई जिससे यातायात बाधित हुआ।