पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बनाई जाती है 'पत्थर की रोटी'
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) प्रांत में 'पत्थर की रोटी' बनाई जाती है जिसे 'काक रोटी' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस रोटी को पत्थर पर लपेटकर बनाया जाता है जिसके चलते इसे 'पत्थर की रोटी' कहा जाता है। यह खानाबदोश बलूचियों की खास डिश है। इसको आम तौर पर सज्जी (रोस्टेड चिकन व मटन) के साथ खाया जाता है।