पाकिस्तान को भारत के 'बदले' का सता रहा डर, अपनी वायुसेना को किया अलर्ट: रिपोर्ट्स
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने कथित तौर पर अपनी वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा है। भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने X पर लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस्लामाबाद भारत के किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रहा है...इस बार पाकिस्तान का जवाब बहुत सख्त होगा।"