पाकिस्तान के भारत पर आरोप लगाने के बाद तालिबानी गुट ने ली आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान के हाफिज़ गुल बहादुर गुट ने ली है। इस हमले में कम-से-कम 13 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 24 लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने भारत पर हमला कराने का आरोप लगाया था जिसे भारत ने खारिज कर दिया।