पाकिस्तान की मध्यस्थता वाला ईरान शांति समझौता कभी पसंद नहीं आया: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए ईरान शांति समझौते की शर्तें कभी पसंद नहीं आईं। उनके बयान पर ईरान ने कहा कि ट्रंप की टिप्पणियां अमेरिका की कूटनीतिक प्रतिबद्धताओं के खोखलेपन को उजागर करती हैं। दोनों देशों के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान ने वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।