पाकिस्तान के मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बीच हुआ भयंकर धमाका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की एक मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बीच आत्मघाती हमला हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, धमाके वाली जगह पर एक बड़ा सा गड्ढा बन गया और फिलहाल मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।