पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा- यहां हिंदू उतने ही आज़ाद हैं जितने कहीं और; गलत आंकड़े किए पेश
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में कहा, "हम सहन करने वाली मानसिकता के मुसलमान हैं। पाकिस्तान में हमारी 4% हिंदू आबादी है।" उन्होंने कहा, "वे कहीं और की तरह ही यहां आज़ाद हैं। वे भारत के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे।" गौरतलब है, 2023 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान में 2.17% हिंदू आबादी है।