पाकिस्तान के लिए जासूसी करने को लेकर CRPF जवान हुआ अरेस्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सीआरपीएफ के एक जवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, मोती राम नामक जवान को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी सीआरपीएफ कर्मी एएसआई स्तर का जवान था और उसे 15 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।