पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, भारत ने कहा- निलंबित रहेगी सिंधु जल संधि
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी सरकार ने भारत के जलशक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर बात करने और सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर पुनर्विचार करने की गुज़ारिश की थी।