न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर जियो टीवी व एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया है कि गुरुवार सुबह पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में विस्फोट की आवाज़ सुनी गई। इससे पहले पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान को रेड अलर्ट पर रखा गया था।