पाकिस्तान में भारतीय मछुआरे की मौत के बाद यूपी के गांव में मचा कोहराम, 7 दिन से नहीं जला चूल्हा

जौनपुर (यूपी) के बसिरहा गांव के मछुआरे घुरहू बिंद की पाकिस्तान जेल में प्रताड़ना से मौत हो गई और शव गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से बसिरहा गांव में किसी के घर में चूल्हा तक नहीं जला। परिजन के मुताबिक, घुरहू की मौत अमानवीय परिस्थितियों का नतीजा है।

Load More