पाकिस्तान के सीज़फायर उल्लंघन को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने किस तरह कवर किया है?
पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर के कुछ घंटे बाद ही समझौते का उल्लंघन किए जाने पर अधिकांश वेस्टर्न मीडिया ने भारत के बयान को प्रमुखता दी है। बीबीसी और सीएनएन ने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए आरोपों का हवाला दिया है। अलजज़ीरा ने 'सीज़फायर पर सहमति के बाद कश्मीर में धमाके' हेडलाइन के साथ कवर किया।