पाकिस्तान का सबसे रईस आदमी कौन है? जानें उसके पास है मुकेश अंबानी से कितना कम पैसा
शाहिद खान पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स माने जाते हैं और उनकी संपत्ति करीब $13.7 बिलियन है। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति $100 बिलियन से ज़्यादा है और इस हिसाब से दोनों के बीच एक बड़ा गैप है। शाहिद फिलहाल अमेरिका में रहते हैं और उन्होंने ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी कंपनी के ज़रिए नाम कमाया।