पाकिस्तान की हुई फजीहत, यूएस ने राजदूत को घुसने तक नहीं दिया, एयरपोर्ट से ही किया डिपोर्ट
तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगान को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है और उनके पास वैध वीज़ा व सभी कानूनी यात्रा दस्तावेज़ होने के बावजूद उन्हें लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट से डिपोर्ट कर दिया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इमिग्रेशन संबंधी आपत्तियों के चलते उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट किया गया।