पाकिस्तान क्रिकेट का मज़ाक बन चुका है: टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश से हार पर कामरान
टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश से पाकिस्तान के हारने पर पाक के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा है कि ये इतनी बुरी हार है कि भूली नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, "आपने पिछले 5-वर्षों में कुछ नहीं सीखा, आप ज़िम्बाव्बे से हार गए। पिछले साल आप एशिया कप से बाहर हो गए।" बकौल कामरान, पाकिस्तान क्रिकेट का मज़ाक बन चुका है।