पाकिस्तान क्रिकेट में सिर्फ पॉलिटिक्स है, लोग हमारा मज़ाक बनाते हैं: वसीम अकरम
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने 'स्पोर्ट्सकीड़ा' से बात करते हुए कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट में सिर्फ पॉलिटिक्स होती है। वसीम ने कहा, "पाकिस्तान में सालभर में 3 चेयरमैन बदले गए...कप्तान बदले जाते हैं...ऐसे में टीम में निरंतरता नहीं रहेगी। पता नहीं ऐसा क्यों होता है...दुनिया हमारा मज़ाक बनाती है। अच्छा है...मैं पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा हुआ नहीं हूं।"