पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग के गठन के बाद भारत ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग के गठन के बाद भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पाकिस्तान-चीन के बीच कोई सीमा नहीं है। हम तथाकथित संयुक्त आयोग को खारिज करते हैं, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है।" भारत ने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से थे, हैं और हमेशा रहेंगे।"