पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजी लाइनअप से काफी निराश है रमीज राजा
पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने पहली टेस्ट जीत हासिल कर ली है। रमीज राजा इस बात से काफी निराश हैं कि पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज पूरे टेस्ट मैच में अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। यही वजह है कि मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दबाव बनाने में नाकाम रही।