पाकिस्तान टेस्ट टीम के पास है गंभीर जैसे कोच: जेसन गिलेस्पी को लेकर रिकी पॉन्टिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के कोच जेसन गिलेस्पी कुछ हद तक भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर जैसे हैं। पॉन्टिंग ने कहा, "जेसन ने जहां भी कोचिंग की है उनके रिकॉर्ड शानदार रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उनके सामने चुनौतियां होंगी लेकिन वह उन पर काम करेंगे।"