पाकिस्तान द्वारा LoC पर की गई फायरिंग में हुई 10 नागरिकों की मौत, जारी हुई मृतकों की सूची
पाकिस्तानी सेना द्वारा मंगलवार-बुधवार रात को जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर की गई गोलीबारी में 10 नागरिकों की मौत हो गई जिसकी लिस्ट सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, फायरिंग में 41 लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है, पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई के तहत भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान व पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।