पाकिस्तान द्वारा भारत की ओर दागी गई फतह-II मिसाइल की क्या है रेंज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पर निशाना साध रही पाकिस्तान की फतह-2 मिसाइल को भारत ने नष्ट कर दिया है। इस हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज 400 किलोमीटर है और इसमें एडवांस्ड गाइडेंस सिस्टम व फ्लैट बैलिस्टिक ट्रैजेक्टरी है जो रडार डिटेक्शन और इंटरसेप्शन से बचने में मदद करते हैं। इसका वॉरहेड, रडार और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट पर हमला कर सकता है।