पाकिस्तान ने 188% तक बढ़ाया मंत्रियों का वेतन, जानिए अब कितनी हो जाएगी सैलरी?
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के वेतन, भत्तों और विशेषाधिकार संशोधन अधिनियम-2025 पर दस्तख्त किए हैं। मंत्रियों का वेतन 188% तक बढ़ा है। बकौल जियो न्यूज़, केंद्रीय मंत्रियों, सलाहकारों और राज्य मंत्रियों को 5,19,000 पाकिस्तानी रुपए/माह वेतन मिलेगा। पहले केंद्रीय मंत्रियों का वेतन 2 लाख पाकिस्तानी रुपए और राज्य मंत्रियों का 1,80,000 पाकिस्तान रुपये था।