पाकिस्तान ने 8,000 से ज़्यादा अफगान शरणार्थियों को देश से किया बाहर
पाकिस्तान ने देशभर में चल रहे अभियान के तहत 1 अप्रैल से अब तक 8,000 से ज़्यादा अफगान शरणार्थियों को निर्वासित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह निष्कासन का दूसरा चरण है जिसमें एसीसी धारकों को निशाना बनाया गया है जबकि पहले चरण में सितंबर 2023 से अबतक 800,000 से ज़्यादा अफगानिस्तानी लोगों को वापस भेजा जा चुका है।