पाकिस्तान ने अपने जन्म के साथ ही झूठ बोलना शुरू कर दिया था: जेट्स को मार गिराने के दावे पर भारत
भारत के लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तानी दावे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "इसमें अचरज की बात नहीं है। पाकिस्तान ऐसा देश है जिसने अपने जन्म के साथ झूठ बोलना शुरू कर दिया था।" उन्होंने कहा, "1947 में जब पाकिस्तानी फौज ने जम्मू-कश्मीर में हमला किया तो पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से झूठ बोला था।"