अफगानिस्तानी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान ने 24 दिसंबर की रात को अफगानिस्तान के बरमाल ज़िले पर हवाई हमले किए जिसमें महिलाओं व बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तालिबान ने इस हमले की निंदा की है और कहा कि वह चुप नहीं बैठेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने हमलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।