पाकिस्तान ने क्यों 4,300 भिखारियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला है?
पाकिस्तान ने विदेश जाने से रोकने के लिए 4,300 भिखारियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। दरअसल, कई देशों ने पाकिस्तान को धमकी दी थी कि अगर उसने भिखारियों को भेजना बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सऊदी अरब ने भी पाकिस्तान से कहा था कि वह उमराह वीज़ा पर भिखारियों को भेजना बंद करे।