पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को तीसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीती

पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 99 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली है। पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 303-रन बनाए थे जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 40.1 ओवर में 204 रन पर ऑल-आउट हो गई। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ कामरान गुलाम ने 103(99) रन बनाए।

Load More