पाकिस्तान ने देश में स्लो इंटरनेट के लिए भारत को ठहराया ज़िम्मेदार
पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट स्लो है और देश के दूरसंचार प्राधिकरण ने भारत को इसका ज़िम्मेदार बताया है। प्राधिकरण ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार के समर्थन से इंटरनेट सेवाओं और सरकारी वेबसाइटों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश होती रही है। इससे पहले पाकिस्तान की मंत्री ने वीपीएन को इसका ज़िम्मेदार बताया था।