पाकिस्तान ने फिर UN में उठाया सिंधु जल संधि का मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में सिंधु जल संधि बहाल करने की गुहार लाई है। इसका जवाब देते हुए यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि संधि तबतक निलंबित रहेगी जबतक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता। उन्होंने कहा, "भारत हमेशा ज़िम्मेदार देश रहा है लेकिन...ज़िम्मेदारी दोनों तरफ से निभाई जाती है।"