पाकिस्तान ने फिर बढ़ाए ईंधन के दाम, 402.96 रुपए का हुआ एक लीटर डीज़ल
पाकिस्तान में डीजल की कीमत 2.29 पाकिस्तानी रुपए(PKR)/लीटर बढ़कर 402.96 PKR हो गई है, जबकि पेट्रोल 377.91 PKR/लीटर पर स्थिर है। डीजल महंगा होने से देश में माल ढुलाई और परिवहन लागत बढ़ने के साथ महंगाई पर भी असर पड़ने की आशंका है। अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के चलते पाकिस्तान पहले से ही ईंधन संकट का सामना कर रहा है।