पाकिस्तान ने भारत पर किया साइबर हमला, कई डिफेंस वेबसाइट्स हुईं हैक: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत की रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई वेबसाइट्स पर साइबर अटैक किया है। बकौल रिपोर्ट्स, हैकर्स ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज़ और मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज़ ऐंड एनालिसिस का संवेदनशील डेटा हासिल कर लिया। कुछ डिफेंस पर्सनल की लॉगिन क्रेडेंशियल्स समेत कई जानकारियां भी पाकिस्तानी हैकर्स ने चुरा लीं।