पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन्स से भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, सूची जारी
सरकार के मुताबिक, 7-8 मई की दरमियानी रात में पाकिस्तान ने मिसाइल-ड्रोन्स से तकरीबन 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इनमें अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल थे। बकौल सरकार, इंट्रीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया।