पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों से की 'इस्लामिक NATO' में शामिल होने की अपील
पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों से मतभेदों को दरकिनार कर पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किये रक्षा समझौते में शामिल होने की अपील की है, जिसे 'इस्लामिक NATO' कहा जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज़ा आसिफ ने कहा, "मुस्लिम देशों को इस मंच पर एकजुट होना चाहिए।" समझौते के मुताबिक, तीनों में से किसी एक देश पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा।