पाकिस्तान ने रोका हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भारत आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भारत आ रहे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान ने फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमिग्रेशन अधिकारियों ने नो ऑब्ज़ेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिखाने को कहा जबकि श्रद्धालुओं का कहना है कि उनसे पहले कभी ऐसा सर्टिफिकेट नहीं मांगा गया। फैसलाबाद से शारजाह के लिए श्रद्धालुओं की फ्लाइट थी।

Load More