पाकिस्तान ने हमास प्रमुख हानिया की मौत की निंदा की, इसे दुस्साहसी कृत्य बताया
पाकिस्तान ने ईरान में फिलिस्तीनी संगठन हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत की निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने हानिया के परिवार और फिलिस्तीन के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा, "जिस समय यह दुस्साहसी कृत्य किया गया है हम उससे अचंभित हैं। क्षेत्र में बढ़ता इज़रायली दुस्साहस गंभीर चिंता का विषय है।"