पाकिस्तान पर भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च करने पर मोहन भागवत ने दी पहली प्रतिक्रिया
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किए जाने पर भारत सरकार और सैन्यबलों की सराहना की है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के अंदर आतंकी ढांचों पर की गई कार्रवाई भारत की सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य कदम है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार एवं सैन्य बलों के साथ खड़ा है।"