पाकिस्तान फर्ज़ी वीडियो जारी कर अपने ही लोगों को गुमराह कर रहा है: भारत
पीआईबी ने पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के एक एयरबेस को तबाह किया है। पीआईबी ने कहा कि वीडियो पाकिस्तान के ही एक एयरबेस की तबाही का है। बकौल पीआईबी, पाकिस्तान फर्ज़ी वीडियो जारी कर अपने ही लोगों को गुमराह कर रहा है।