पाकिस्तान में 100 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने के बाद भारत ने जारी किया बयान
पाकिस्तान में 100 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने के बाद भारत ने कहा है, "हम अल्पसंख्यक समुदाय के सदियों पुराने पूजा स्थल पर की गई तोड़-फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं।" भारत ने कहा, "ऐसी घटनाएं याद दिलाती हैं...कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय कितना असुरक्षित है...मंदिर को बहाल करने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।"