पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

पाकिस्तान में पेट्रोल डीलरों ने मंगलवार को 15 अगस्त से देशभर में पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान किया। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल की खुदरा बिक्री पर अपना मार्ज़िन बढ़ाकर 8% करने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि डीलरों के लिए मौजूदा हालात में कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है।

Load More