पाकिस्तान में 2 कबाइली समूहों के बीच हुए संघर्ष में 36 लोगों की हुई मौत, 162 घायल
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के कुर्रम में ज़मीन को लेकर 2 कबाइली समूह में हुए संघर्ष में 5 दिनों में कम-से-कम 36 लोगों की मौत हो गई और 162 लोग घायल हो गए। बकौल अधिकारी, कुछ समय पहले बोशेरा, मलिकेल और डंडार में दो जनजातियों में समझौता कराया गया था। हालांकि, कुर्रम के कुछ हिस्सों में अभी भी गोलीबारी जारी है।