पाकिस्तान में शनिवार सुबह करीब 8:36 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया जिससे कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स ने यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के हवाले से बताया कि इसका केंद्र डेरा गाज़ी खान के पास ज़मीन से 75 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।