पाकिस्तान में 6 भाइयों ने अपनी 6 कज़न्स से किया निकाह, 18 साल का है सबसे छोटा दूल्हा
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 6 सगे भाइयों द्वारा अपनी 6 कज़न्स से निकाह किए जाने का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बिना दहेज के हुए इस निकाह में 1 लाख पाकिस्तानी रुपए खर्च हुए और समारोह में 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए। बकौल रिपोर्ट्स, शादी करने वाले सबसे छोटे दूल्हे की उम्र 18-वर्ष है।